गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित फरूखनगर निवासी विधवा महिला ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने, सामान निकालकर सड़क पर फेंकने, बदतमीजी करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए बहू-बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला कमलेश पत्नी स्व शारदा नंद वर्मा ने बेटे राजीव व उसकी पत्नी वर्षा तथा रविंद्र प्रसाद व अनिल वर्मा को आरोपी बनाया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि महिला व उसके पुत्रों के बीच मकान को लेकर विवाद है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.