मिर्जापुर, जून 6 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपराव गांव निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र कुमार अपने साथी 32 वर्षीय करन संग गुरुवार को अपने घर से निकला। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। सुरेंद्र अपने मित्र के साथ चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित ससुराल जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़ के इंदिरा नगर से आगे मोड़ पर पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि करन का उपचार चल रहा है। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। उसका साथी जख्मी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.