सोनभद्र, मार्च 8 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को चार दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समाज से भेदभाव, राष्ट्र की एकता अखंडता, स्त्री-पुरुष समानता के साथ गांव को स्वावलंबी और नशा मुक्त बनाने के संकल्प लिया गया। इस दौरान शुभा प्रेम ने कहा कि स्त्री- पुरुष के बीच भेदभाव मिटाना है तो इसकी शुरुआत घर से करें। जब हम घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे तभी समझ में आएगा कि असमानता कहां कहां है। उन्होंने युवाओं का आह्नान किया कि जो घरेलू काम निपटा कर बहन पढ़ने जाती है और लौट के जो काम करती है उसमें उनका साथ दें। कहा कि सरकार के कामों और नौकरी में वेतन की समानता है, लेकिन हमारा नजरिया कैसा है, यह सोचने की जरूरत है। जाने माने गांधी विचारक, सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.