संतकबीरनगर, सितम्बर 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। मां को ज्ञान और तप की देवी के नाम से जाना जाता है। उनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। बरदहिया स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी शुभकरन उपाध्याय का कहना है कि मां चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों को अभय प्रदान करती हैं। उनके घंटे की ध्वनि से ही शत्रुओं का संहार शुरू हो जाता है। नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन घर से लेकर मंदिरों तक भगवती के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा हुई। भोर में ही मंदिरों में लाइन लगाकर लोगों ने दर्शन किया। समय माता मंदिर, वनदेवी, मड़या काली मंदिर, वैष्णो माता मंदिर, स्टेशन वाली समय माता मंदिर, चकदही की समय माता, पौली के देवी मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.