चंदौली, अप्रैल 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर (कुड़वा) कर्मनाशा नदी में सोमवार की सुबह वृद्ध महिला का शव नदी में उतराया मिला। वृद्ध महिला घर से लापता थी। मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रतहरा गांव निवासी 70 वर्षीय मजीदन पत्नी अली हुसैन घर से कई दिनों से लापता थी। इस दौरान परिजन खोजबीन कर रहे थे। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार बीते रविवार की शाम वृद्ध महिला कुड़वा नदी के पास नजर आई थी। वही सोमवार की सुबह (कूड़वा) कर्मनाशा नदी में महिला का शव पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शव को बाहर निकलवाया गया। काफी प्रयास के बाद शव शिनाख्त कर परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.