चंदौली, सितम्बर 20 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांटा गांव के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर में शुक्रवार की सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग का उतराया शव मिलने पर हड़कंच मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव पानी से निकलवाया। इसके बाद शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। परिजनों के अनुसार मानसिक रुप से बीमार भगवान दास चार दिन से लापता थे। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के परासी गांव निवासी 65 वर्षीय भगवान दास काफी दिनों से मानसिक रुप से बीमार थे। जिसका परिजन उपचार करा रहे थे। वही बीते चार दिन पहले भगवान दास घर से निकल गये। इस दौरान परिजन खोजबीन करने में जुटे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली। वही शुक्रवार की सुबह कांटा गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.