लखीमपुरखीरी, फरवरी 1 -- निघासन। बच्चे को बीड़ी पीते देखकर उसके पिता से शिकायत करने की बात से डरकर शुक्रवार को घर से भागे दस साल के बच्चे का अधखाया शव रविवार को गांव के पास केले के खेत से बरामद हुआ। शव को किसी जंगली जानवर ने पूरी तरह खा डाला था। उसका केवल सिर बचा था। शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने शनिवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के मदारू का दस वर्षीय बेटा गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना तीन दिनों से लापता था। शुक्रवार दोपहर घर से निकले मुन्ना के देर शाम तक वापस घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी गांव सहित पड़ोसी गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर शनिवार को पिता मदारू ने कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार सुबह खेतों की...