गया, नवम्बर 8 -- आरपीएफ की टीम ने शनिवार को ऑपरेशन डिग्निटी के तहत कार्रवाई करते हुए घर से भाग रहे एक लड़का और लड़की को गया जंक्शन परिसर से बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। आरपीएफ की टीम ने गया जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर एक लड़की और एक लड़का को डरे व सहमे स्थिति में बैठे देखा। संदेह होने पर लड़का से पूछताछ की तो लड़का अपना नाम अजीत कुमार ग्राम छोटकी हीरोडीह थाना जयनगर जिला कोडरमा (झारखंड) बताया। लड़की भी कोडरमा जिले की रहने वाली है। बताया कि घर में उनके मां-पिता पढ़ाई करने के लिए हमेशा डांटते फटकारते रहते हैं, जिसके कारण वह भाग कर गया स्टेशन आ गए। सीसीटीवी में कार्यरत महिला आरक्षी नंदिनी कुमारी को मौके पर बुलाया गया और दोनों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया लाया गया। लड़का और लड़की दोनों बालिक हैं। दोनों के माता-पिता को उनके मोबाइल फ...