गंगापार, मार्च 10 -- दो दिन पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को मेजा पुलिस ने शहर के एक स्थान से पकड़ लिया। प्रेमी युगल के पकड़े जाने की खबर दोनों के घर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग पुलिस के पास पहुंच गए, लेकिन बालिग प्रेमी जोड़े एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। थक हारकर दोनों पक्षों के लोग शादी पर राजी हो गए। थाने से कुछ दूर मंदिर में युवक-युवती पक्ष के लोग पहुंचं और पुरोहित बुलाकर विधि विधान से शादी करवा दी। विकास खंड उरुवा के मनु का पुरा गांव निवासी बिन्द बस्ती के युवक व युवती दो दिन पहले घर से भाग निकले। इस बात की जानकारी जैसे ही युवती के पिता को हुई वह मेजा थाने पहुंच युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेने के बाद दोनों की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.