देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। ठाढ़ीदुलमपुर निवासी 16 वर्षीय एक किशोर ने अपने घर से बुलेट बाइक चुराकर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव के एक युवक को बेच दी। किशोर ने इसके बदले 10 हजार रुपए नकद लिए और 50 हजार रुपए किसी दोस्त के खाते में ट्रांसफर करा लिए। यह घटना उस समय सामने आई जब किशोर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोर की मां और बहन को मामले की जानकारी उसके एक दोस्त ने दी, जिससे मामला उजागर हुआ। उसके बाद महिला और उसकी बहन शनिवार को नगर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव निवासी युवक के घर से बुलेट बरामद कर ली। हालांकि किशोर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में किशोर की ...