नई दिल्ली, जनवरी 21 -- पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस, आजकल की महिलाएं भागदौड़ के चक्कर में कई बार जल्दीबाजी में घर से बाहर निकल जाती है। लेकिन घर से बाहर निकलते वक्त अपने कपड़ों ध्यान ना देने की वजह से कई बार उन्हें बाहर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। जब भी घर से बाहर निकल रही हैं तो केवल दो मिनट ही रुककर शीशी के सामने अपने कपड़ों से जुड़ी इन चीजों को जरूर चेक कर लें। कई बार थोड़ी सी लापरवाही सबके सामने आपको शर्मिंदा करवा सकती हैं। इमेज कोच नमिता सयानी ने ऐसे ही 5 सेकेंड रूल शेयर किए हैं। जिसे हर लड़की को जरूर चेक करके घर से बाहर निकलना चाहिए।नए कपड़े को पहन रही तो एक बार जरूर चेक करें नए कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहीं तो एक फाइनल राउंड कपड़ों को मिरर में चेक करें। कहीं कोई टैग या लेबल बाहर तो नहीं दिख रहा, जिसे काटना जरूरी है। क...