नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- हि फॉलोअप - अज्ञात शव जूते खरीदने/देखने के लिए दुकान में आए लोगों के थे - सत्येंद्र के परिजनों ने पेट्रोल बिक्री की बात को अफवाह बताया - परिजन बोले, पुराने रेफ्रिजरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग और जूतों के चपेट में आने से भड़की नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तिगड़ी एक्सटेंशन की शांत गली में शनिवार शाम चार मंजिला मकान के भूतल पर स्थित जूते की दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में दुकान मालिक 38 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ जिम्मी, 40 वर्षीय अनीता और दो अज्ञात खरीदारों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ममता बुरी तरह से झुलस गई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दुर्घटना के समय घर में मौजूद अधिकांश सदस्य किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे, वरना हादसा और ज्यादा भयानक हो सकता था...