फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। चार दिन पहले घर से निकली किशोरी का शव गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। उसका मानसिक संतुलन खराब था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी 31 मई को घर से कहीं चली गयी थी।परिजनों ने इधर उधर खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की शाम गांव के बाहर एक ग्रामीण के खेत में खड़े पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। शव से बदबू आ रही थी। पास खड़ा होना भी मुश्किल था। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने जब किशोरी का शव फांसी के फंदे पर देखा तो इसकी जानकारी किशोरी के घर वालों को दी। मां और भाई व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.