प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। दारागंज इलाके में एक 12 वर्षीय बालक घर से निकला फिर लौटकर नहीं आया है। पिता ने दारागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरायइनायत निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ काली सड़क पर झोपड़ी डालकर रहता है। 17 जून की सुबह उसका बेटा अवधेश बिना बताए कहीं चला गयाञ काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चल सका है। दारागंज पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.