मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रिजबिहारी गली निवासी पंकज सिंह का 14 वर्षीय पुत्र केशव भारद्वाज उर्फ मिट्ठू बीते 6 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे से लापता है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि केशव शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 6 फरवरी को वह रोज की तरह स्कूल से घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और गुस्से में घर से निकल गया। उस समय उसने स्कूल ड्रेस ही पहन रखी थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन 72 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता छात्र मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव का रहने वाला बताया गया है। मामले की सूचना ब्रह्मपुरा थाना को दी गई। लिस का कहना है की बच्चे की बरामदगी को...