प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। घर में घुसे चोर घर में रखा नकदी, जेवरात संग लाखों रुपये का सामान समेट लिया। बक्सा और अन्य सामान घर से दूर खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपी 112 पहुंची, मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई चौराहा गांव निवासी राम करन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। 29 अगस्त की रात चोर सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा तोड़ा और उसमें रखा 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट लिया। दूसरे की छत से होते हुए चोरों ने सामान को घर से पीछे फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। पीड़ित ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.