औरैया, जनवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के हरीगंज बाजार में एक घर से अज्ञात चोरों ने गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। घटना शुक्रवार रात की है, जब चोरों ने कमरे की पीछे की दीवार तोड़कर मिक्सी, बर्तन, सिलाई मशीन और नल का मोटर पार कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह घर लौटे पुत्र को हुई। उन्होंने तुरंत अपनी मां पूनम गुप्ता, पत्नी सर्वेश कुमार को मौके पर बुलाया। महिला ने बताया कि रात में चोर कमरे का ताला तोड़ने के बजाय पीछे की दीवार से प्रवेश कर घर का सामान ले गए। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, पुलिस घटना की जांच शुरू कर देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्थानीय लोग बताते हैं कि कस्बा में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.