मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। घर से गायब हुई नीट छात्रा का रविवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शहर के बुद्ध नगर कॉलोनी के पीछे रेलवे गुमटी संख्या 11 एवं 12 के बीच पहुंचे जहां शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी थी। रेल पुलिस की सूचना पर शव की पहचान के लिए नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव की पहचान सप्ता गांव के अखिलेश प्रसाद की पुत्री 20 वर्षीय मणि प्रभा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का है। परिजनों ने डिप्रेशन में आत्महत्या करने की बात कही है। छात्रा नीट की तैयारी में लगी थी। नीट में सफल नहीं होने के बाद वह डिप्रेशन में चल रही थी। ‌थ...