सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अज्ञात द्वारा भगा ले जाने का आरोप उसकी मां ने लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी 17 वर्षीया पुत्री 7 जनवरी शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उनकी पुत्री के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था। वह कभी-कभी घर के मोबाइल से चोरी-छिपे किसी से बात किया करती थी। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.