धनबाद, नवम्बर 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता 13 डिग्री न्यूनतम तापमान वाली ठंड में जमीन पर सोना कितना कष्टकारी हो सकता है, यह झारखंड महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी ही समझ सकती है। इस ठंड के मौसम में भी झारखंड की महिला फुटबॉलर घर से लाए हुए पतले से कंबल को ओढ़कर जमीन में सो रही हैं। इतना ही नहीं इन महिला खिलाड़ियों को अगर आधी रात में टॉयलेट की जरूरत महसूस हुई तो उन्हें अपने कमरे से बाहर स्टेडियम में निकलकर 300 मीटर दूर जाना होगा। इसी अव्यवस्थाओं के साथ धनबाद के बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में झारखंड अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल सह प्रशिक्षिण कैंप मंगलवार से शुरू हुआ है। झारखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंची 36 महिला खिलाड़ियों का कैंप 24 नवंबर तक बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स धनबाद में चलेगा। धनबाद पहुंची महिला फुट...