हापुड़, सितम्बर 14 -- यूपी के हापुड़ में आठवीं की दो छात्राओं को परिजनों ने रील बनाने पर डांट दिया तो वे बिना बताए घर से चली गईं। दोनों परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड स्थित एक इंटर कालेज में दो छात्राएं कक्षा आठ में पढ़ती हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं। परिजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते हुए रील बनाने से मना कर दिया। 11 सितंबर को दोनों छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर बाद तक वापस नहीं आई। इस पर दोनों के परिजन परेशान हो गए और स्कूल जाकर जानकारी की तो पता चला कि वे स्कूल नहीं आई हैं। जब परिजनों को कहीं पता नहीं चल सका तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ज...