एटा, अक्टूबर 29 -- एटा, घर लौट रहे बाइक सवार युवक को हाइवे पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी अर्जुन (34) पुत्र रामनिवास मंगलवार रात को बाइक से गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मंडी पर जाम होने के कारण हाइवे से होते हुए गांव की तरफ जा रहे थे। थाना मलावन क्षेत्र में सैंथरी के पास हाइवे पर एक स्कूल के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद ...