लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, संवाददाता। अर्जुनगंज में शुक्रवार रात ड्यूटी कर घर लौट रही युवती के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपित ने युवती की पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। अर्जुनगंज निवासी पीड़िता के मुताबिक वह हजरतगंज स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करती है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह काम कर घर लौट रही थी। वह अर्जुनगंज पहुंची ही थी तभी शराब के नशे में एक युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वह अनसुना कर आगे बढ़ी तो आरोपित ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध जतने पर शोहदे ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख वह धमकाते हुए भागने लगा। राहगीरों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक आरोपित की पहचान अर्जुनगंज निवासी रवि यादव के रूप में हुई। मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.