गढ़वा, सितम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो गई है। उसके अलावा जिलांतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों व सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोग भी अब अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे हैं। उसके कारण गढ़वा टाऊन स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। त्योहार पर दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न महानगरों से आने वाली ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है। लोग किसी न किसी उपाय से अपने-अपने घर लौटना चाह रहे हैं। जिलांतर्गत गढ़वा, मेराल, नगर ऊंटारी, रमना प्रमुख स्टेशन हैं। ऐसे में त्योहारों पर यहां भी काफी संख्या में विभिन्न यात्री ट्रेनों से लोग आ रहे हैं। लौटने या जाने के लिए जिन यात्रियों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था, उन्हें यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.