मधुबनी, फरवरी 18 -- घोघरडीहा। प्रखंड क्षेत्र के परसा उतरी पंचायत के मझौरा गांव के वार्ड नं .11 में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार के एक घर को अपनी आगोश में समा लिया। इस दौरान लगभग हजारों की संपति जलकर राख हो गयी। पीड़ित स्व.सुखदेव मंडल के पुत्र केदार मंडल ने बताया कि हमलोग मंगलवार को देर रात खाना खाकर सोने चले गए थे। कुछ देर के बाद अज्ञात कारणों से अचानक घर मे आग लग गयी। जबतक घर के सभी सदस्य शोर मचाया तब तक लगभग पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग की बुझाने की हर संभव कोशिश की गयी, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर व खाने पीने की समान सहित दैनिक उपयोगी सभी सामान सहित घर मे रखी कुछ नगदी भी जलकर राख हो गयी। इस बाबत घोघरडीहा अंचलाधिकारी शशांक सौरभ ने बताया कि जानकारी मिली है, जल्द ही पीड़ित परिवार को मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.