बरेली, जून 27 -- फोटो संख्या 02,03 मीरगंज, संवाददाता। रात में सो रहे लोगों के ऊपर खपरैल गिर गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला। पांच लोग घायल हो गए। गोरा लोकनाथपुर में ओमप्रकाश जाटव का मकान है। गुरुवार रात में परिजन खपरैल व सीमेंट की चादरों के कमरों में सो रहे थे। रात में दीवार के साथ खपरैल व सीमेंट की चादरें नीचे सो रहे लोगों के ऊपर गिर गईं। जिसमें वह सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में नत्थूलाल, गनेशी देवी, समीक्षा, अनुराधा एवं धीरेंद्र सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराया। प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया रात में 11.00 बजे खपरैल का मकान गिर गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.