बिजनौर, अक्टूबर 16 -- बिजनौर। चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव किरतपुर में विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने बुधवार देर रात बुजुर्ग की सोते समय ईंट से वारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने गांव के दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव किरतपुर निवासी अतुल कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम गांव के दो सगे भाई अवनीश उर्फ तारा सिंह और हर्ष कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह बुधवार शाम गांव में शराब पीकर घूम रहे थे। दोनों ने उनके पिता जयपाल सिंह और चाचा दीपक से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। अतुल ने बताया कि रात में उसके पिता जयपाल(65) घर के बरामदे में सो रहे थे। आरोपी अवनीश और हर्ष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.