जबलपुर, अप्रैल 21 -- मध्य प्रदेश में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने घर में सो रही लड़की से रेप करने की कोशिश की। जब वह सफल नहीं हो सका तो लड़की को जबरन जहर खिला दिया। घरवालों को पता चला तो वे लड़की को अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार देर रात एक लड़का घर में घुसकर सो रही लड़की के साथ रेप करने का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर लड़के ने उसे जबरन जहर की गोलियां खिला दी और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। लड़की को उल्टी होने पर परिवार को घटना का पता चला। परिवार वाले उसे पहले मझौली के सरकारी अस्पताल ले गए। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को लड़की के परिजनों ने मझौली थाना को घटना क...