अमरोहा, सितम्बर 1 -- गजरौला। घर में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। परिवार वालों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी मनोज कुमार की पत्नी रेखा शनिवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उनको सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर रेखा ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने रेखा को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.