मधेपुरा, फरवरी 24 -- चौसा, निज संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही महिला को बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी। लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड आठ में बदमाशों ने शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे घटना को अंजाम दिया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घटना का का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड आठ निवासी कैलाश सिंह की पत्नी शांति देवी (50 वर्ष) शनिवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश महिला के घर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने घर के दरवाजा खटखटा कर महिला को बाहर बुलाया। इसके बाद बदमाशों ने बिना कुछ बताए ही महिला पर गोली चला दी। सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.