गाजीपुर, जून 22 -- रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात घर में सो रही इंटर की छात्रा संग युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिया। मामले में पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। किशोरी की मां ने शिकायती पत्र में बगल के ही एक मनबढ़ युवक पर आरोप लगाया है। कहा कि कि उसकी पुत्री रात को भोजन करने के बाद बगल के ही कमरे में सोने चली गई। युवक कमरे में घुस गया। उसका कपड़ा पकड़कर खींचने लगा। उसके शोर मचाने पर परिजन नींद से जागकर पुत्री के पास पहुंचे। खुद को पकड़े जाने के डर से मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। वह करीब दो साल से स्कूल आते- जाते समय परेशान करता था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...