मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रविवार की रात जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गई। वें घर में चारपाई पर सोई थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय तारा देवी देर शाम भोजन करने के बाद घर में चारपाई पर सोई थीं। रात में महिला के पेट में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने महिला को गांव में ही उपचार कराने लेकर चले गए। महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे कछवां अस्पताल लेकर गए। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। मृत तारा देवी को दो पुत्री तथा एक पुत्र हैं। एक पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.