कानपुर, दिसम्बर 3 -- घर या मोहल्ले में चलने वाली व्हीलचेयर ही अब दिव्यांगों के लिए कई किमी तक सफर करने का साधन बन गई है। दिव्यांग एक ही व्हीलचेयर से हाथों के सहारे घर के अंदर घूम सकेंगे तो सड़क पर बिना मेहनत 25 किमी तक की यात्रा भी कर सकेंगे। यह विशेष व्हीलचेयर एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) ने विकसित की है और इसका नाम क्लिप-ऑन व्हीलचेयर रखा है। इसी तरह, दिव्यांगों की राह को आसान बनाने के लिए एक स्कूटर भी विकसित किया है, जो पर्यावरण को ध्यान में रख विकसित किया गया है। साथ ही, शहरी क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को ध्यान में रख इसकी डिजाइन तैयार की गई है। दिव्यांगों की राह को आसान बनाने के लिए एलिम्को ने दो नए उपकरण तैयार किए हैं, जो जल्द ही जरूरतमंदों के बीच उपलब्ध होंगे। क्लिप-ऑन व्हीलचेयर को विशेष रूप से विकसित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.