औरंगाबाद, सितम्बर 12 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना के मुस्लिमाबाद गांव के स्व. हमीद अंसारी के 22 वर्षीय बेटा शहजाद अंसारी की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात की है। अपने घर में वह बिजली वायरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए परन्तु डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां और भाई रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग घर पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी ली। मृतक के मां को पड़ोस की महिलाएं सांत्वना देकर चुप करा रही थीं। जानकारी के अनुसार मृतक सउदी अरब में रहकर बिजली वायरिंग का काम करता था। उसके बड़े भाई की शादी 10 दिन बाद होने वाली थी। वह शादी को लेकर ही आया था। घर में श...