छपरा, अगस्त 13 -- सात साल बाद ससुराल लौटी पत्नी दाउदपुर(मांझी)। मायके में रह रही महिला बुधवार को मायके वालों के साथ ससुराल दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर लंगड़ी मठिया पहुंची तो घर में रहने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की चाकूबाजी हो गई। इसमें पति, भैंसुर व दो देवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला समेत मायके पक्ष के चार लोग भी जख्मी हुए। एक घायल को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मायके पक्ष के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी के निधन के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व तारकेश्वर गिरि ने गड़खा क्षेत्र के चैनपुर गांव की अंजू देवी से दूसरी शादी की थी। संतान न होने पर सात साल पहले उन्होंने तीसरी शादी कर ली, जिससे दो बच्चे हैं। पड़ोसियों के अनुसार अंजू देवी ससुराल में रहना चाहती हैं, लेकिन ससुराल पक्...