रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। मिलकखानम थाना क्षेत्र में घर में रखे 25 हजार रुपये लेकर नाबालिग अपने प्रेमी व कुछ लोगों के साथ फरार हो गई। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने बेटी को तलाश करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के ग्राम माहूनगर निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि वह पेशे से मजदूर है। पांच फरवरी को वह मजदूरी करने गया था उसकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थी। तभी स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर मझरा मेंहदीनगर के कुछ लोग उसके घर पर आए और नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जाते वक्त बेटी घर में रखे 25 हजार रुपये भी ले गई। कुछ लोगों ने जब उसकी बेटी को उनके साथ जाते देखा तो मौके पर आकर सूचना ...