एटा, दिसम्बर 2 -- बरामदा में महिला के शव को छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। ग्रामीणों के माध्यम से मायकेवालों को जानकारी हुई। सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे। बरामदा में बेटी का शव पड़ा मिला। कोई भी ससुरालीजन नहीं मिले। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही सीओ सकीट, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली है। थाना सकीट के गांव मंसूरनगर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रकाश की शादी 17 माह पहले थाना जैथरा के गांव नगला तुलसी निवासी पूजा पुत्री वीरपाल सिंह के साथ हुई थी। दो माह पहले ही मृतिका के पति पुष्पेन्द्र कुमार की सड़क हादसा में मौत हो गई थी। पूजा के कोई बच्चा नहीं है। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने बताया कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन बेटी को काफी परेशान करते थे और घर में रखना नहीं चाहते थे। बेटी को घर से निकालन...