गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक व कथावाचक कौशिक जी महाराज ने कहा कि अपने घर में हर व्यक्ति शिवलिंग का पूजन करता है तो उसके घर में हर तरह से शांति रहती है। जिस घर में शिव लिंग, भगवान शंकर की पूजा होती है, उस घर में वास्तु दोष टिक नहीं सकता। अपने घर में शिवलिंग रखें और रोज एक लोटा जल चढ़ा दें। गुरुग्राम का एक भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए, जहां भगवान शंकर की पूजा न हो। महाराज गुरुग्राम के सोहना चौक स्थित ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में दूसरे दिन शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव में कथा सुना रहे रहे थे। कौशिक ने कहा कि हरियाणा की माटी ने श्रीमद् भगवत गीता को प्रकट किया। कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र तीर्थ को प्रकट किया। यह माटी वीर सपूतों की भी भूमि है। गुरुग्राम इसका ह्दय है। इसकी माटी पर तुलसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.