बिहारशरीफ, सितम्बर 14 -- घर में अकेली थी महिला, बदबू से पड़ोसियों को लगी खबर हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव की घटना हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पोआरी गांव के एक घर से रविवार को फांसी के फंदे पर झूलता महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीण आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मायके के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका जीतू मोची की 28 वर्षीया पत्नी ललिता देवी है। महिला घर में अकेली थी। रविवार को घर से बदबू निकल रहा था। तब जाकर पड़ोसियों को घटना की खबर हुई। ग्रामीणों की माने तो पति दो महीना पहले काम करने के लिए दिल्ली गया है। तीन दिन पहले उसकी सास तीन पोतों-पोतियों को लेकर एक रिश्तेदार के घर गयी थी। तीन दिन से महिला घर में अकेली रह रही थी। रविवार की दोपहर एक पड़ोसी ने शोर मचाया कि घर से बदबू निकल रहा है। इसके बाद पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.