हाथरस, मई 15 -- हाथरस। घर में पोंछा लगाते वक्त शहर के मोहल्ला रमनपुर में महिला को करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार मिलने के बाद महिला को स्वास्थ्य लाभ हुआ कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी ज्योति पाठक पत्नी गंगाधर पाठक बुधवार की सुबह घर में पोंछा लगा रही थी। इसी बीच उसे कूलर से करंट लग गया। जिससे उसे तेज झटका लगा और फिर वह वहीं पर अचेत होकर गिर गई। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे उपचार मिलने पर स्वास्थ्य लाभ हुआ। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.