बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत भगवानपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि विपक्षी लाठी-डंडे से लैस होकर घर पर आए और मारपीट की। विवाद में चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। भगवानपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने दरवाजे पर अपशब्द कहा, लेकिन उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। अगले दिन होली की सुबह करीब सात बजे अपने परिवार के साथ बरामदे में बैठकर चाय पी रहा था। तभी विपक्षी हाथ में लाठी-डण्डा लेकर दरवाजे पर आए। आरोप है कि अपशब्द कहने लगे तो उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इस बात पर सभी भड़क गए और लाठी-डण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.