बहराइच, अगस्त 30 -- रुपईडीहा-मिहींपुरवा। संवाददाता। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में मगरमच्छ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। पकड़ने के बाद दोनों को सुरक्षित जंगल के पास नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ का रेस्क्यू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया ग्राम पंचायत के मजरा छोटूपुरवा में वन चौकी के निकट किसान गोपाल के घर में शनिवार को एक मगरमच्छ घुस गया। घर के लोगों ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन टीम ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी चकिया विजय मिश्रा ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित भादा नदी में छोड़ दिया गया है। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड नंबर नौ दीनदयाल नगर के बरथनवा गांव के पास खेत में मगरमच्छ चहलकदमी करते हुए दिखा। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.