नई दिल्ली, मई 10 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक दामाद ने दुष्कर्म किया। जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर दिन के उजाले में रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है। उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। मेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया गया है। घटना शुक्रवार को लगभग 2 बजे दिन में घटी है। पीड़िता के पिता कुक का काम करते हैं और शुक्रवाक को एक समारोह में खाना बनाने गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए घर से निकल गए थे। मांअपनी छोटी बेटी को इलाज कराने हॉस्पिटल चली गई थी। किशोरी अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी उसी गांव के राजकुमार राय का दामाद रामजय राय घर ...