लातेहार, जून 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार निवासी उत्तम कुमार के घर में नाली का गन्दा पानी जा रहा है। उसके घर में नाली का दूषित पानी जाकर जमा हो जा रहा है। घर के लोगों को रहने में काफी दिक्कत हो रही है। घर के सदस्यों में बीमारी फैलने की संभावना भी बन गई है। उत्तम कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि उसके घर के पीछे से बड़ी नाली गुजरी है। काफी कचरा उसमे रहने के कारण नाली जाम हो गया है। बारिश का पानी उसमे धीमी गति से बह रहा है। नाली में पानी जहां -तहां जमा हो जा रहा है। जमा दूषित पानी उसके घर मे चला जा रहा है। घर मे नाली के गन्दा पानी से जल जमाव भी हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों को इससे अवगत करा दिया गया है, लेकिन नाली की साफ -सफाई नही कराई जा रही है। नाली के गन्दा पानी से घर मे रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बीडीओ रेशमा रेखा मिंज से इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.