लखनऊ, जनवरी 3 -- बढ़ती ठंड नौनिहालों की सेहत पर भारी पड़ रही है। नवजात शिशु व पांच साल से अधिक उम्र के बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना 20 से 25 बच्चे गंभीर अवस्था में अस्पतालों की इमरजेंसी में भर्ती किए जा रहे हैं। सिक न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) व एनआईसीयू के ज्यादातर बेड फुल हैं। ऐसे में गंभीर बच्चों को भर्ती कराने में अड़चन आ रही है। लोहिया संस्थान के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। सामान्य दिनों में लगभग 150 बच्चे प्रतिदिन ओपीडी में आते हैं। एसएनसीयू में 12 बेड हैं। आठ बेड एनआईसीयू में हैं। छह बेड पीआईसीयू में है। इसके अलावा आईसीयू से उबरे बच्चों के लिए छह बेड का अलग वार्ड है। ये सभी बेड भरे हैं। केजीएमयू में बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से अधिक बच्चे आ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.