हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने एक महिला को चोरी के सामान के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। अब इससे चोरी की घटना में कमी आने की उम्मीद है। इस संबंध में सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में रामप्रीत सहनी के घर में काफी मात्रा में चोरी का सामान रखा हुआ है। जिसका कई लोग मिलकर बंटबारा कर रहे हैं। लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बिलनपुर निवासी राम प्रीत सहनी के घर छापेमारी की और सामान बरामद किया। छापेमारी करने के लिए पुलिस जब गांव में पहुंची तो वहां पर पुलिस की ...