बहराइच, अप्रैल 13 -- दो वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद से रहती थी गुमसुम दो बेटे व दो बेटियों के सिर से छीना पहले पिता अब मां का साया बहराइच, संवाददाता । एक महिला का शव घर में छत के कुंडे से फंदे से लटकती मिली है। जिसके चलते महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाली के गजपतिपुर के मजरे लोनियनपुरवा निवासनी 36 वर्षीय गुड़िया देवी पत्नी प्रदीप का शव रविवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति की भी दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतक गुड़िया देवी के दो बेटे व दो बेटियां है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.