बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। शहर कोतवाली के मड़वानगर मोहल्ले के एक घर में रौता चौकी प्रभारी पहुंचने पर हंगामा हो गया। चौकी प्रभारी कोर्ट से जारी वारंट पर गिरफ्तारी के लिए घर पर आने की बात कहने लगीं, जबकि कोर्ट से इस पक्ष को पांच जनवरी को ही जमानत मिल चुकी है। चौकी प्रभारी के बिना सर्च वारंट के घर में घुसने को लेकर घरवाले उनसे जवाब मांगने गए। इस दौरान चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में पूछने पर सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ प्रकरण के बारे में जानकारी जुटाई ...