दुमका, दिसम्बर 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। चोरी के आरोप में नगर थाना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार के बांका जिला अन्तर्गत बौंसी थाना के कैरो पंचायत के भीखनपुर गांव से गिरफ्तार किया और दुमका लाकर कोर्ट में प्रस्तुत किया। गिरफ्तार आरोपी कुमुद पासी काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसपर दुमका नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका, हिजला रोड नाग मंदिर के पीछे पिंटू कुमार साव के घर से सोने-चांदी के जेवरात के अलावे नगद रुपए की चोरी करने का आरोप था। यह घटना छठ पर्व की रात 28 नवंबर को हुई थी। छठ पर्व पर परिवार के सभी सदस्य अर्घ्य देने के लिए चले गए थे। पिंटू साव का एक पुत्र है जो घुमने के लिए गया था। वापस आया तो देखा कि एक चोर घर के अंदर छुपा बैठा हुआ है। उसने अपने पड़ोसियों की मदद से उक्त चोर को पकड़ लिया था। उसके साथ दो अन्य भी युवक थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.