कटिहार, जनवरी 5 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 हवाई अड्डा निवासी विरेन्द्र मंडल के घर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे वर्तन, कपड़े, बैट्री समेत लगभग दस हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विरेन्द्र मंडल ने बताया कि रात के समय घर में सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने घर का टाटी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब घर के सामान बिखरे मिले तब चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.